| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

कुड़वा स्टेट के पूर्वजों का 1799 के युद्ध में रहा अहम योगदान

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 कुशीनगर

मल्लूडीहा (कुशीनगर)। कुड़वा स्टेट के इतिहास और उसके पूर्वजों के योगदान की चर्चा आज भी क्षेत्र में होती है। उपलब्ध ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार वर्ष 1799 में पट्टापुर रानी के युद्ध में अंग्रेजों के विरुद्ध कुड़वा स्टेट के पूर्वजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस संघर्ष में तत्कालीन जागीर के सैनिकों और प्रजा ने जागीरदार के स्वामित्व की रक्षा के लिए मिलकर प्रतिरोध किया था।


बताया जाता है कि शुरुआती दौर में कुड़वा स्टेट परिवार के पूर्वज बसगांव जागीर से जुड़े रहे। सत्रहवीं शताब्दी में बसगांव जागीर की परंपरा के दलीप नारायण सिंह और बाबू हनुमान सिंह के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों की भी क्षेत्र में चर्चा रही है।

ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार 1799 के युद्ध में समकालीन जागीर के सैनिकों और प्रजा ने मिलकर संघर्ष किया। इस दौरान कुड़वा स्टेट परिवार के कुंवर हरि सिंह और कुंवर रघुनाथ सिंह ने वीरता दिखाई। संघर्ष के परिणामस्वरूप सैनिकों और प्रजा के कड़े प्रतिरोध से बसगांव जागीर की विजय हुई।


कुड़वा स्टेट परिवार के कुंवर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि “हमारे पुरखों का योगदान बहुत बड़ा रहा है। उन्होंने अपनी जमीन, सम्मान और क्षेत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। हमारे पूर्वजों के साहस और योगदान को याद रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के इतिहास से जुड़ी ऐसी घटनाएं आज भी लोगों के लिए गौरव का विषय हैं। कुड़वा स्टेट के पूर्वजों के योगदान और वीरता की चर्चा स्थानीय लोगों के बीच आज भी होती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज